अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा
- फोटो : Amar Ujala
स्वामी विवेकानंद - स्वामी विवेकामानन्न
सचिन तेंदुलकर - सुच्चिन तेंदुलकॉर
विराट कोहली - विराट कोली
चायवाला - चीवाला
शोले - शोजे
एक ट्वीट में भी की गलती
मैं इसीलिए भारत आया हूं, सद्भावना और प्रेम के साथ ताकि हम अपनी अभिलाषा प्रतीक अपनी सांझेदारी और अविश्वसनीय विस्तार सकें। कहा जा रहा है कि ट्रंप ने यह ट्वीट अंग्रेजी से हिंदी में कन्वर्ट कर किया है, जिससे यह अजीब है और इसका मतलब समझ में नहीं आ रहा है।
आईसीसी ने भी ली चुटकी
सचिन के नाम के उच्चारण में ट्रंप की गलती पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भी चुटकी ली। उसने एक वीडियो साझा किया जिसमें गूगल का सर्च इंजन दिखाया गया है। इसमें सचिन तेंदुलकर के नाम को संशोधित कर सुचिन लिखा जाता है और फिर इस नाम को सेव किया है। वहीं, ट्रंप का भारत दौरा ट्वीटर पर भी टॉप ट्रेंड में रहा।
ओबामा ने भी किया था डीडीएलजे का जिक्र
शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म डीडीएलजे का जिक्र ट्रंप से पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी किया था। 27 जनवरी 2015 को ओबामा ने भारत यात्रा के दौरान दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में भाषण दिया था। इसमें उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में सेनोरिटा...बड़े-बड़े शहरों में...कहा था। इसके बाद उन्होंने लोगों से कहा, आप मेरा मतलब समझ गए होंगे। यह फिल्म का प्रसिद्ध डायलॉग था।