एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने बताया कि मंगलवार को होने वाली बैठक में फारूक अब्दुल्ला, यशवंत सिन्हा, पवन वर्मा, संजय वर्मा, संजय सिंह, डी राजा, जस्टिस एपी सिंह, जावेद अख्तर, केटीएस तुलसी, करण थापर, आशुतोष, एडवोकेट मजीद मेमन, वंदना चवन, पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर एसवाई कुरैशी, केसी सिंह, संजय झा, सुधींद्र कुलकर्णी, कोलिन गोंजाल्विस, इकोनॉमिस्ट अरुण कुमार, घनश्याम तिवारी और प्रीतीश नंदी आदि शामिल होंगे।
संजय राउत बोले- यह सभी विपक्ष दलों की बैठक नहीं
बैठक से पहले शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार आज राष्ट्र मंच के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पवार एक वरिष्ठ नेता है और कई लोग राजनीति, अर्थव्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर उनसे सलाह भी लेते हैं। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि यह सभी विपक्षी दलों की बैठक है क्योंकि सपा, बसपा, वाईएसआरसीपी, टीडीपी और टीआरएस आदि पार्टियां इस बैठक में नहीं हिस्सा नहीं ले रही हैं।