राज्य की स्वास्थ्य मंत्री ने की घटना की निंदा
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे क्रूर कृत्य करार दिया है। जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि उन्होंने महिला सुरक्षा अधिकारी माया एस पनिकर से बात की है, जो हमले और चोटों के दर्द के कारण सदमे की स्थिति में थीं।
घटना की हकीकत जानने घर पहुंचे थे अधिकारी
घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी देते मंत्री ने कहा कि पनिकर ने पहले ही कानूनी सहायता हासिल करने सहित महिला की घरेलू हिंसा की शिकायत पर आवश्यक कदम उठाए थे। हालांकि, शिकायतकर्ता ने कानूनी मदद नहीं ली या फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद अधिकारी यह पता लगाने के लिए महिला के आवास पर गए कि वास्तव में क्या हुआ था।
मामले में सख्ती से निपटा जाएगा: वीना जॉर्ज
पुलिस ने बताया कि पनिकर के साथ एक फैमिली काउंसलर भी थी और शिकायतकर्ता के पति ने दोनों पर कुत्ता छोड़ दिया। जॉर्ज ने कहा कि यह खेदजनक है कि ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी कर रही ऐसी अधिकारी पर कुत्ते का इस्तेमाल कर हमला किया गया। मंत्री ने कहा कि इस मामले से सख्ती से निपटा जाएगा।
और भी पढ़ें...