फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम में पीछे हटने को तैयार चीन, भारत और पीछे ढकेलने पर अड़ा!

Thu, 10 Aug 2017 09:41 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
doklam border
विज्ञापन
भारत-चीन के बीच डोकलाम क्षेत्र में चल रहे विवाद पर चीनी मीडिया भले ही आग में घी डाल रहा हो लेकिन ग्राउंड जीरो पर भारत को कूटनीतिक जीत मिलती दिखाई दे रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डोकलाम में विवादित स्थल से चीनी सेना 100 मीटर पीछे हटने को तैयार हो गई है। जबकि भारत अभी भी उसे 250 मीटर पीछे हटाने पर अड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


जानिए, डोकलाम में चीन के मुकाबले कितनी मजबूत स्थिति में भारत

पिछले सात हफ्ते से जारी सैन्य गतिरोध के बाद डोकलाम की जमीनी हकीकत में बदलाव के संकेत दिखाई दिए हैं। यहां पर चीनी सेना ने अब जाकर 100 मीटर पीछे हटने पर सहमत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना ने भारतीय सेना के कहने के बाद ही इस पर सहमति जताई है। 

चीन की तरफ से इस शर्त पर 100 मीटर पीछे हटने की बात कही गई है कि भारतीय सेना भी यहां पूर्व स्थिति में लौट जाए। इस संवाद व सहमति के पीछे डोकलाम इलाके से दोनों देशों की सम्मानजनक विदाई की भावना है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के इस कदम को दोनों देशों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से समस्या के हल करने की पहल के रूप में देखा जा सकता है।
विज्ञापन


चीन ने दी भारत को धमकी- ट्राई जंक्शन के नाम पर हम भी घुस सकते हैं कश्मीर में

वहीं, चीनी अखबार ने दावा किया है कि भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम के सीमाई इलाकों के गांव खानी करा रही है। इसके सबूत के तौर पर उसने एक तस्वीर भी पोस्ट की है। हालांकि भारतीय सेना ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।

गौरतलब है कि भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को डोकलाम क्षेत्र में निर्माण करने से रोक दिया था। जिसके बाद दोनों ही देशों में पिछले 50 दिनों से तनातनी चल रही है। जहां एक ओर भारत इस मुद्दे को राजनयिक तरीके से हल करने की बात कर रहा है,वहीं चीन लगातार भारत को धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें