फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटीदार युवकों पर राजनीति से परेशान किसान ने आखिरी समय पर हार्दिक से वापस ली यह मंजूरी

Fri, 19 Apr 2019 12:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महीसागर
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को गुजरात के महीसागर जिले के लुनावाडा में अपनी हेलिकॉप्टर यात्रा को आखिरी समय पर रद्द करनी पड़ी। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को उन्हें अपना चॉपर एक किसान के खेत में उतारना था, जिसने यहां हेलीपैड बनाने की इजाजत दे रखी थी लेकिन आखिरी समय पर मना कर दिया।

विज्ञापन


हार्दिक पटेल को इस वजह से सड़क के रास्ते लुनावाडा की यात्रा करनी पड़ी। यह स्थान अहमदाबाद से 100 किलोमीटर दूर है। 2015 से पाटीदार आंदोलन का चेहरा रहे 25 साल के हार्दिक ने पिछले महीने कांग्रेस का हाथ थामा था। उनके चुनाव लड़ने पर बेशक रोक लगी हुई है लेकिन वह विपक्षी पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में शामिल हैं।

हेलिकॉप्टर के जरिए वह पूरे राज्य में घूमकर चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। लुनावडा में वह कांग्रेस प्रत्याशी वेचटभाई खांत के पक्ष में वोट मांगने के लिए गए थे। यहीं किसान विनय पटेल का खेत है जिसपर उनका चॉपर उतरना था। अधिकारी ने कहा किसान ने अपने खेत में चॉपर उतारने की मंजूरी को वापस ले लिया। 
विज्ञापन


विनय पटेल हार्दिक पटेल से नाराज है क्योंकि वह उन लोगों के नाम पर सियासत कर रहे हैं जिनकी पाटीदार आंदोलन के दौरान मौत हो गई थी। अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा, 'हार्दिक को गुरुवार शाम पांच बजे लुनावडा में रैली करनी थी और दो दिन पहले ही निजी जमीन पर हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत ली गई थी। लेकिन जिसके खेत में अस्थायी हेलिपैड बनाया जाना था उसने आखिरी समय पर अनुमति वापस ले ली।'

ठक्कर ने आगे बताया चूंकि हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत रद्द हो गई थी। इस वजह से हार्दिक को सड़क के जरिए रैली को संबोधित करने के लिए जाना पड़ा। विनय पटेल का दावा है कि स्थानीय कांग्रेस नेता ने बिना उसकी जानकारी के जिला अधिकारियों को इसकी मंजूरी दी थी।

उन्होंने कहा, '16 अप्रैल को स्थानीय कांग्रेस नेता सुरेश पटेल ने मेरी जानकारी के बिना हेलीपैड के लिए अनुमति (अधिकारियों से) मांगी थी। जब मुझे पता चला कि इसकी इजाजत दी गई है तो मैंने इसपर आपत्ति जाहिर की। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। मैंने उसे (हार्दिक) अपनी जमीन पर इसलिए पैर नहीं रखने दिया क्योंकि वह 14 पाटीदार युवाओं के नाम पर राजनीति कर रहा है।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें