दुनिया भर में फैले खतरनाक कोरोना वायरस की पहचान अब सेना के प्रशिक्षित कुत्ते करेंगे। सेना ने अपने डॉग स्केवडर्न को कोरोना की जांच करने के लिए प्रशिक्षित किया है। भारतीय सेना के कुत्ते पसीने और मूत्र के नमूनों को सूंघकर कुछ ही सेकेंड में यह बता देंगे कि कोरोना की रिपोर्ट क्या है। अब तक करीब 3800 जवानों की जांच हो चुकी है जिसमें से 22 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ में इन के द्वारा जांच की जा रही है।
10 कुत्तों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
भारतीय सेना ने इस काम के लिए 10 कुत्तों को प्रशिक्षण देना शुरू किया है। दो कुत्ते पूरी तरह से प्रशिक्षित होकर कोरोना की जांच कर रहे हैं, जबकि 8 कुत्तों की ट्रेनिंग अभी भी चल रही है। इन्हें प्रशिक्षित करने में 16 हप्ताह का समय लगा है।