फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: डॉक्टरों ने मरीज की किडनी से एक-दो नहीं बल्कि 156 पथरियां निकालीं, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 16 Dec 2021 10:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पेट में तेज दर्द से परेशान एक व्यक्ति की किडनी से डॉक्टरों ने एक या दो नहीं बल्कि पूरी 156 पथरियां निकाली हैं। यह मामला हैदराबाद का है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज की किडनी से रिकॉर्ड 156 पथरियां निकाली हैं। 50 वर्षीय मरीज की किडनी से ये पथरियां निकालने के लिए डॉक्टरों ने कोई बड़ी सर्जरी करने के स्थान पर लैपरोस्कोपी और एंडोस्कोपी का इस्तेमाल किया। देश में इस प्रक्रिया से किसी एक मरीज की किडनी से निकाली गई पथरियों की यह सबसे बड़ी संख्या है। यह प्रक्रिया लगभग तीन घंटे तक चली थी।  

विज्ञापन


इस मरीज का नाम बसवराज मदिवलार है जो पेशे से शिक्षक हैं। उन्हें पेट में अचानक दर्द की शिकायत हो रही ती। जांच में पता चला कि किडनी में कई पथरियां हैं। वह प्रीति यूरोलॉजी एवं किडली अस्पताल में भर्ती हुए। अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कहा कि पथरी निकालने की प्रक्रिया काफी जटिल थी क्योंकि सामान्य स्थितियों से अलग एक पथरी उसके पेट के पास भी थी।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक और यूरोलॉजिस्ट डॉ. वी चंद्रमोहन ने कहा कि हमें लग रहा है कि मरीज में ये पथरियां दो साल से बन रही थीं लेकिन उसे कोई लक्षण महसूस नहीं हुए थे। लेकिन अचानक उठे दर्द के बाद जब उसने जांच करवाई तो इस स्थिति का पता चला। हमने मरीज की स्वास्थ्य की स्थिति देखी और बड़ी सर्जरी के स्थान पर लैपरोस्कोपी और एंडोस्कोपी का इस्तेमाल करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें