फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों की शिकायत करने पर इंडिगो ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, कर्मचारियों ने फ्लाइट से नीचे उतारा

Tue, 10 Apr 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉक्टर सौरभ राय
विज्ञापन

एक बार फिर से इंडिगो एयरलाइन यात्रियों के साथ बदसलूकी करने की वजह से चर्चा में है। हालिया मामला एक हार्ट सर्जन का है। इस सर्जन का नाम डॉक्टर सौरभ राय है। राय 6ई 541 फ्लाइट में लखनऊ से बंगलुरु की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने जब फ्लाइट के अंदर मौजूद मच्छरों को लेकर क्रू सदस्य से शिकायत की तो उनके साथ मारपीट करके उन्हें जबरन नीचे उतार दिया गया। उनके साथ यात्रा कर रहे यात्रियों का कहना है कि राय बोर्डिंग के बाद अपनी सीट पर बैठे थे। तभी उन्होंने फ्लाइट के अंदर उड़ते हुए मच्छरों को देखा और इसकी शिकायत एयरलाइन स्टाफ से की।

विज्ञापन


शिकायत के बाद स्टाफ ने उन्हें सख्त लहजे में बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट लेने के लिए कहते हुए नीचे उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ना तो स्टाफ ने और ना ही सिक्योरिटी मैन ने डॉक्टर राय को वापस एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंचने के लिए कोई वाहन उपलब्ध करवाया। जिसकी वजह से उन्हें पैदल ही वापस जाना पड़ा। जहां लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के स्टाफ इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं एयरलाइन ने सोमवार को घटना के संबंध में ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा- मिस्टर सौरभ राय को 6ई 541 फ्लाइट से उनके अनियंत्रित व्यवहार की वजह से निकाला गया था। उन्होंने फ्लाइट के अंदर मौजूद मच्छरों को लेकर चिंता जाहिर की थी। इससे पहले कि उनकी चिंता को दूर किया जाता वह भड़क गए और धमकी भरी भाषा में बोलने लगे।

इंडिगो ने आगे कहा- सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए साथ ही यात्री के अनियंत्रित व्यवहार को देखते हुए पायलट इन कमांड ने मिस्टर राय को उतारने का फैसला लिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बजट एयरलाइन गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में आई है। पिछले साल नवबंर में इंडिगों को एक यात्री मिस उर्वशी पारिख वीरेन से माफी मांगनी पड़ी थी क्योंकि एयरलाइन स्टाफ द्वारा उन्हें जिस व्हीलचेयर से ले जाया जा रहा था, उससे वह नीचे गिर गई थीं। इसके पहले अक्टूबर में दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन स्टाफ ने एक यात्री के साथ मारपीट की थी जिसका वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें