मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राजधानी के डॉक्टरों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि राजधानी में कोरोना की स्थिति गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों के सहयोग से हम इस बीमारी का मुकाबला करने में समर्थ होंगे।
केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर इस लड़ाई के साथ-साथ हमारे समाज के असली हीरो हैं और समाज के हर व्यक्ति को उनका सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे लोगों की जिंदगी बचाते हैं। 37 डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डीएस राणा ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार डॉक्टरों के साथ है और उनके इलाज की हर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा, 'मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कोरोना से संक्रमित हुए सभी डॉक्टर जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों।' उन्होंने कहा कि डॉक्टर हमारे समाज के असली हीरो हैं और उनको किसी भी प्रकार की मदद के लिए सरकार हमेशा तैयार हैं।
सर गंगाराम अस्पताल में जितने भी डॉक्टर कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं, उनमें से अधिकतर लोग एसिम्टोमैटिक हैं। यानी उनमें कोरोना की स्थिति काफी साधारण स्तर का है। ऐसे मरीज जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं। इनमें से कुछ ही डॉक्टरों की उम्र कुछ ज्यादा है, जिनके स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।