फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड: 'पंजा' मारकर हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले IPL के पहले गेंदबाज

Fri, 09 Apr 2021 10:29 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हर्षल पटेल - फोटो : @RCBTweets
विज्ञापन

दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग आईपीएल यानी इंडियम प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण का आगाज शुक्रवार को हुआ। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर हुई। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खास उपलब्धि अपने नाम की। मैच में हर्षल पटेल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

विज्ञापन


शानदार गेंदबाजी करते हुए वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इसके साथ ही वह आरसीबी के तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए जिसने एक इनिंग में पांच विकेट हासिल किए। 
 
हर्षल ने आखिरी ओवर में तीन विकेट हासिल किए। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर उन्होंने दो विकेट चटकाए। पटेल ने ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलॉर्ड और मार्को जेंसन को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


उन्होंने चार ओवर में महज 27 रन देकर मुंबई इंडियंस के पांच बल्लेबाजों को चलता किया। उनकी इकनॉमी महज 6.8 रही। पटेल ने पहले ही मैच में संकेत दे दिया कि अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी न जीतने वाली आरसीबी के लिए वह काफी अहम साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें