फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: एम्स गुवाहाटी की सातवीं मंजिल से गिरकर डॉक्टर की मौत, पुलिस कर रही जांच

Thu, 09 Jun 2022 02:36 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रंगिया (असम)

सार

पुलिस ने कहा कि डॉक्टर का नाम फाल्गु प्रतिम दास था। गिरने के बाद उनको एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कामरूप जिले में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सातवीं मंजिल से गिरकर एक डॉक्टर की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूर जोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, तो देखा कि डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि डॉक्टर का नाम फाल्गु प्रतिम दास था। गिरने के बाद उनको एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, डॉक्टर इमारत की सातवीं मंजिल से गिर गया था। यह दुर्घटना थी या आत्महत्या, हम जांच के बाद पता करेंगे।

बता दें कि यह एम्स नया बन रहा है, अभी तक आधिकारिक तौर पर जनता के लिए नहीं खोला गया है, लेकिन संस्थान में कक्षाएं शुरू हो गई हैं, जो गुवाहाटी से लगभग 25.5 किलोमीटर दूर चांगसारी में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें