फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती मोहम्मद का फतवा- झींगा न खाएं मुसलमान

Sun, 07 Jan 2018 04:41 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
चाइनीज टोपी का किया बहिष्कार - फोटो : getty
विज्ञापन
जिले की इस्लामिक संस्था जामिया निजामिया ने एक फतवा जारी कर कहा है कि मुस्लिम झींगा खाने से परहेज करें। संस्था के मुफ्ती मोहम्मद अजीमुद्दीन ने यह फतवा जारी किया है। फतवे में कहा गया है कि झींगे को मछली के वर्ग में रखा जाना चाहिए और इसे खाने से बचना चाहिए। इस्लाम में कुछ खानों पर पाबंदी है और झींगा उसी वर्ग में आता है। जामिया निजामिया हैदराबाद का एक सदी पुरानी इस्लामिक संस्था है और शहर में उसका काफी सम्मान है। 
विज्ञापन


पढ़ें- झारखंड: फतवे की मार झेल रही मुस्लिम योगा टीचर के घर भीड़ का हमला, हुई लूटपाट
विज्ञापन


फतवे के खिलाफ आए कई मुफ्ती

जमीयत उलेमा ए हिंद के मुफ्ती मोहम्मद अबरार ने झींगे को हराम बताए जाने वाले फतवे का विरोध किया है। अबरार ने कहा, झींगे के अंदर खून नहीं होता है। यह मछली प्रजाति की तरह है और इसे खाने में कोई अर्ज नहीं है। उलेमा-ए-देवबंद भी झींगा खाने को हराम नहीं मानता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें