फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karur Stampede: 'जानबूझकर जुटाई गई भीड़', टीवीके प्रमुख विजय पर डीएमके का बड़ा आरोप

Sun, 28 Sep 2025 02:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भीड़ में दबने से 38 लोग मारे गए, जिनमें 10 बच्चे और 17 महिलाएं शामिल हैं। डीएमके ने आयोजकों और विजय पर लोगों को घंटों धूप में इंतजार कराने और भीड़ जानबूझकर जुटाने का आरोप लगाया। वहीं, मुख्यमंत्री ने मुआवजा और जांच आयोग की घोषणा की।
विज्ञापन
डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई और टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के करूर जिले में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से से 38 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर डीएमके ने अभिनेता विजय पर बड़ा आरोप लगाया है। डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा कि रैली में जानबूझकर भीड़ जुटाई गई थी। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के लिए विलाप करते माता-पिता के दृश्य 'बेहद परेशान करने वाले' हैं। मरने वालों में 10 बच्चे और 17 महिलाएं थीं। 

विज्ञापन


डीएमके प्रवक्ता अन्नादुरई ने कहा, 'तीन बच्चों की मौत और उनके माता-पिता का रोते हुए दृश्य बेहद दुखद है। यह अविश्वसनीय है।' उन्होंने विजय और उनके आयोजकों पर आरोप लगाया कि लोगों को तेज धूप में घंटों इंतजार कराया गया

विजय हादसे के दोषी, जिम्मेदारों को किया जाना चाहिए गिरफ्तार
डीएमके नेता ने कहा, 'यह आयोजकों की जानबूझकर की गई योजना थी। लोग लगभग छह घंटे इंतजार करते रहे। ऐसा इसलिए किया गया ताकि भीड़ जुटे। यह आयोजकों की बड़ी लापरवाही है। जिम्मेदारों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। विजय इस हादसे के लिए दोषी हैं।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karur Stampede: 30 हजार की अनुमति, पहुंचे 60 हजार, विजय छह घंटे देरी से आए; प्रबंधन की चूक बनी 38 मौतों का सबब

लोग उनके अभिनेता होने के कारण कर रहे थे इंतजार
उन्होंने आगे कहा, डीएमके नेता ने कहा, 'आप नियमों का पालन नहीं करते और मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, यह शर्म की बात है।' डीएमके नेता ने जोर देकर कहा, 'लोग सिर्फ उनके अभिनेता होने के कारण इंतजार कर रहे थे। उन्होंने इसका राजनीतिक लाभ उठाया और यह हादसा हुआ। विजय जिम्मेदार हैं।'

मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को 10 लाख दिया जाएगा मुआवजा
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि यह त्रासदी हम सभी के दिल को झकझोर गई है। पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ न्यायाधीश रिटायर्ड अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक जांच आयोग तुरंत गठित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Karur Stampede: 'मुझे नहीं पता क्या करूं, मेरे बेटे की आंख में चोट लगी..', करूर भगदड़ पीड़ितों ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन


रैली में एकत्र हुए कम से कम 30000 लोग
पुलिस सूत्रों के अनुसार, भीड़ उस समय उथल-पुथल में आ गई जब लोग आगे बढ़े और एक गिरावट हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनुमान लगाया कि 'कम से कम 30,000 लोग एकत्र हुए थे।' विजय के कार्यक्रम में उनकी आगमन में छह घंटे से अधिक की देरी हो गई थी, तब तक भीड़ असंयमित रूप से बढ़ गई थी।

आयोजकों-सरकार को सतर्क रहना चाहिए था
भाजपा नेता अश्वथमन अल्लिमुथु ने कहा, 'यह बहुत दुखद और चौंकाने वाला है। आयोजकों और राज्य सरकार को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था।' उन्होंने डीएमके की बात का कुछ हद तक समर्थन किया कि विजय ने भीड़ को जानबूझकर बढ़ने दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें