फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली : डीएमके के नेता टीआर बालू ने कहा- विपक्ष को बांटने का प्रयास न करें ममता बनर्जी

Mon, 20 Dec 2021 04:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

भाजपा से लड़ने पर जोर देते हुए डीएमके के नेता टीआर बालू ने कहा कि टीएमसी नेता ममता बनर्जी को विपक्ष को बांटने का कोई भी प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रयास नहीं करना चाहिए। विपक्षी नेताओं को और जल्दी-जल्दी मिलकर राष्ट्रीय राजनीति पर विमर्श करना चाहिए। उन्हें मुख्यतया अपने साझे शत्रु भाजपा को हराने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
डीएमके के नेता टीआर बालू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी विपक्षी पार्टियों के मिलकर ‘समान शत्रु’ भाजपा से लड़ने पर जोर देते हुए डीएमके के नेता टीआर बालू ने कहा कि टीएमसी नेता ममता बनर्जी को विपक्ष को बांटने का कोई भी प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रयास नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन


लोकसभा में डीएमके के नेता बालू और अन्य को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले सप्ताह अपने आवास पर संसद में विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। उन्होेंने कहा, उम्मीद है कि विपक्षी एकता और मजबूत होगी। सभी पार्टियां मिलकर अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में साझा उम्मीदवार उतार सकती हैं।

विपक्षी नेताओं को और जल्दी-जल्दी मिलकर राष्ट्रीय राजनीति पर विमर्श करना चाहिए। उन्हें मुख्यतया अपने साझे शत्रु भाजपा को हराने पर ध्यान देना चाहिए। विपक्षी एकता के नेतृत्व के सवाल पर बालू ने कहा कि इसका फैसला उचित समय पर होगा। डीएमके के लिए फैसला अध्यक्ष एमके स्टालिन लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें