सीएए के खिलाफ वडोदरा में महिलाओं का प्रदर्शन और तमिलनाडु में हस्ताक्षर अभियान
- फोटो : एएनआई
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी ने पूरे तमिलाडु में इस कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। दूसरी ओर गुजरात के वडोदरा महिलाओं ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया।
तमिलनाडु में डीएमके ने बुधवार को पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान चलाया। चेन्नई में पार्टी के स्थानीय नेता बाजारों में लोगों से मिलने पहुंचे और उनसे सीएए के विरोध में उनसे हस्ताक्षर कराए। उन्होंने कहा, हम ऐसा यह दिखाने के लिए कर रहे हैं कि पूरा राज्य सीएए, एनसीआर और एनपीआर के खिलाफ है।
वहीं गुजरात के वडोदरा में बुधवार की रात को महिलाओं ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।