केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने दावा किया था कि ब्लास्ट में शामिल संदिग्ध तमिलनाडु का रहने वाला है। भाजपा नेता ने दावा किया था कि बम बलास्ट के आरोपी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जंगलों में प्रशिक्षित किए गए थे।
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। शोभा करंदलाजे ने दावा किया था कि रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में शामिल संदिग्ध तमिलनाडु का रहने वाला है। हालांकि अपने इस बयान के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली थी। अब डीएमके ने करंदलाजे के बयान पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। मदुरै सिटी साइबर क्राइम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
करंदलाजे के बयान पर स्टालिन का जवाब
अब डीएमके ने करंदलाजे के बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने करंदलाजे के बयान को 'लापरवाह' करार देते हुए उनकी निंदा की है। स्टालिन ने एक्स पर शोभा करंदलाजे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘केंद्रीय मंत्री के पास ऐसे दावे करने का अधिकार नहीं है।’ उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि ‘केंद्रीय मंत्री के इन बयानों पर आयोग ध्यान दे और कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लिखा था कि ‘मैं शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा पैदा कर रहीं शोभा करंदलाजे के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का आग्रह करता हूं।’ अब डीएमके ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है।
रामेश्वर कैफे में क्या हुआ था?