डीएमडीके प्रमुख विजयकांत(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने डीएमडीके प्रमुख विजयकांत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद से वे चेन्नई के मियोट अस्पताल में भर्ती हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि विजयकांत जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और उसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं इस बीच सीएम ई.के पलनीस्वामी ने डीएमडीके कोषाध्यक्ष प्रेमलता से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ज्ञातव्य है कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।