फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी के शिवकुमार आधिकारिक तौर पर कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश समिति के अध्यक्ष बने

Thu, 02 Jul 2020 05:51 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार आधिकारिक तौर पर प्रदेश की कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बनाए गए। शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को बंगलूरू में एक कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें बधाई दी और भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने को कहा।

विज्ञापन


शिवकुमार ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि आज प्रतिज्ञा दीना पर लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मैंने कार्यभार संभाला और भारतीय संविधान को बनाए रखने और कर्नाटक के लोगों की सेवा करने के लिए सभी नेताओं के साथ एकजुट होकर काम करने और राज्य में एक कैडर-आधारित समावेशी कांग्रेस पार्टी बनाने की कसम खाई।
 


इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया और कहा आपके प्रेरक शब्दों के लिए धन्यवाद श्रीमती प्रियंका गांधी। आज कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करके, आपने हम सभी को बहुत ताकत दी है। हम लोकतंत्र को बचाने और इस दमनकारी सरकार को हराने के लिए इस लड़ाई में आपके साथ खड़े होंगे।

विज्ञापन


शिवकुमार ने राहुल गांधी का भी आभार जताया और कहा की हम आपके निर्देशों का पालन करेंगे और कर्नाटक के लोगों की सेवा करने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे और राज्य में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें