फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति: ईडी के सामने पेश होने के लिए पहुंचे डीके शिवकुमार

Sat, 31 Aug 2019 11:40 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उनसे एजेंसी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पूछताछ की जाएगी। शिवकुमार से मनी लांड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ होनी है।

विज्ञापन

 

शिवकुामर शुक्रवार को भी ईडी के सामने पेश हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिवकुमार शाम करीब 6:30 बजे नई दिल्ली के खान मार्केट स्थित एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ उनके समर्थक भी थे। अधिकारियों के मुताबिक कर्नाटक के पूर्व मंत्री का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा। ईडी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार, नई दिल्ली के कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंतैया और कुछ अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। 

ईडी के समन पर कांग्रेस नेता ने कहा था कि मैंने अदालत से अनुरोध किया था कि यह एक साधारण सा आयकर का मामला है। मैं पहले ही आयकर रिटर्न दाखिल कर चुका हूं। इसमें प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग (पीएमएलए) का कोई मामला नहीं है। कल रात उन्होंने मुझे एक बजे दिल्ली आने के लिए समन भेजा। मैं कानून की इज्जत करता हूं। पिछले दो सालों से मेरी 84 साल मां की पूरी संपत्ति को विभिन्न जांच अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति के रूप में संलग्न किया गया है और मैं उसमें बेनामी हूं। हमारा सारा खून पहले ही चूसा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें