फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बच्ची ने पैर के अंगूठे से देवेंद्र फडणवीस को लगाया तिलक, उतारी आरती, देखें वीडियो

Wed, 28 Jun 2023 01:41 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में जलगांव शहर का दौरा किया। यहां एक बच्ची ने अपने पैर से फडणवीस के माथे पर टीका लगाया। बच्ची के दोनों हाथ नहीं हैं।
विज्ञापन
बच्ची ने पैर के अंगूठे से देवेंद्र फडणवीस को लगाया तिलक - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में जलगांव शहर का दौरा किया। यहां एक बच्ची ने अपने पैर से फडणवीस को माथे पर टीका लगाया। बच्ची के दोनों हाथ नहीं हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीर में एक दिव्यांग लड़की को उपमुख्यमंत्री फडणवीस के माथे पर तिलक लगाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम फडणवीस ने लिखा-  जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं
सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने लिखा कि आज तक कई माताओं-बहनों ने आशीर्वाद स्वरूपी आरती की, तिलक लगाया। आज भी उसी भावना के साथ एक अंगूठा मेरे माथे पर तिलक लगाने के लिए पहुंचा... पर इस बार ये हाथ का नहीं पांव का अंगूठा था। जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं, आँखों को नम कर देते हैं, पर सिर्फ कुछ पल के लिए। 

आगे लिखा कि इस बहन ने जब मेरे मस्तक पर अपने पैर के अंगूठे से तिलक लगाया, जब उसने उन्हीं अंगूठों से आरती उतारी तो उसके चेहरे की मुस्कान और आँखों की चमक में साफ नजर आ रहा था कि वो कह रहीं हैं ‘’कोई मुझे क्या हराएगा, मुझे किसी के सहानभूति की जरूरत नहीं, किसी के दया की जरूरत नहीं, मैं स्वयं मजबूत हूं”। उसको देखकर मैंने सिर्फ इतना ही कहा ” बहन, तेरी हर लड़ाई में हम तेरे साथ हैं”।
विज्ञापन


वीडियो खूब हो रहा वायरल
इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि बहुत ही प्यारा वीडियो है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शानदार वीडियो, बहन के हुनर को सलाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें