फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक भवन में अफसरों में विवाद, विशेष अधिकारी ने सीएम के सहयोगी पर लगाया जूता फेंकने का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 10:29 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के विशेष अधिकारी एच अंजनया ने सीएम सिद्धारमैया के विशेष अधिकारी सी मोहन कुमार पर जूते से हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाए और मुझे न्याय दिया जाए।
विज्ञापन
सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में शुक्रवार को दो अफसरों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों अफसरों के बीच मारपीट होने लगी। मामले में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के विशेष अधिकारी एच अंजनया ने सहायक रेजिडेंट कमिश्नर और सीएम सिद्धारमैया के विशेष अधिकारी सी मोहन कुमार पर जूते से हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने रेजिडेंट कमिश्नर इमकोंगला जमीर से शिकायत की और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


अंजनया ने कहा कि मुझे जूते से पीटा गया। इससे मेरे सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंची है। कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाए और मुझे न्याय दिया जाए। ग्रुप-बी अधिकारी अंजनया ने आरोप लगाया कि कुमार उनके कर्तव्यों में बाधा डाल रहे हैं। मामले में रेजिडेंट कमिश्नर जमीर ने कहा कि हमें शिकायत प्राप्त हो गई है। उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'आपराधिक शिकायत में हो सकता है बदलाव, अगर आरोपी के अधिकार पर न पड़े असर', कोर्ट की टिप्पणी
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में लिखा कि उन्होंने कार्यालय के कक्ष में सबके सामने मुझे जूते से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने उपमुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करते समय अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। अंजनया कहा कि यदि कोई दुर्घटना होती है तो कुमार जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सेहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल, दूषित स्थलों की पहचान और सफाई के लिए बनाए नए नियम

उन्होंने शिकायत में कुमार के पिछले आचरण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर कुमार की सेवा पुस्तिकाओं को देखें तो उन्होंने एमएम जोशी को पीटा है और वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मान नहीं दिया है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी के रूप में अहंकार के साथ व्यवहार किया है। अंजनेया ने कहा कि उन्होंने पहले भी उपमुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी के रूप में कार्य करते समय इस तरह के विवादों से बचने के लिए कर्नाटक भवन से स्थानांतरण की मांग की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें