फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कानून व्यवस्था को लेकर उद्धव ने CM शिंदे को घेरा, कहा- सरकार को बर्खास्त कर लगाएं राष्ट्रपति शासन

Sat, 10 Feb 2024 03:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना नेता की हत्या के बाद उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने और राज्य में फिर से चुनाव कराने की बात मांग की है। 
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक स्थानीय नेता की हत्या के बाद शिवसेनाम (यूबीटी) और तमाम विपक्षी दलों ने शिंदे सरकार को जमकर घेरा। उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बुरी तरह से खराब हो रही है। मुख्यमंत्री शिंदे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए, जिसके बाद नए सिरे से राज्य में चुनाव कराए जाएं। 
विज्ञापन


राज्य में कानून व्यवस्था बेकाबू हो गई- उद्धव ठाकरे
बता दें गुरुवार शाम महाराष्ट्र स्थित दहिसर में शिवसेना(यूबीटी)के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल आक्रमक हो गया है। उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार पर गुंडों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में बेकाबू कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

उद्धव ठाकरे अपना संतुलन खो बैठे- फडणवीस
गाड़ी के नीचे कुत्ता आने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। मैं भगवान से उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। विपक्षी दलों ने गोलीबारी की दो घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा है। फडणवीस ने कहा कि उनकी भाषा और शब्दों को देखते हुए, मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। मैं उनके बारे में किसी भी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा और कहूंगा कि 'उद्धवजी, जल्दी ठीक हो जाएं'।
विज्ञापन


क्या है मामला
गुरुवार शाम शिवसेना नेता(यूबीटी) की स्थानीय व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइन के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले पर कहा कि नोरोन्हा ने बाद में खुद को ही मारा डाला। इससे पूर्व, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने भूमि विवाद और राजनीतिक विरोध को लेकर दो फरवरी को मुंबई के पास उल्हासनगर के एक पुलिस स्टेशन में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक स्थानीय नेता को गोली मारकर घायल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें