फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आतंक के खिलाफ सहयोग पर होगी चर्चा

Sun, 17 Mar 2019 01:24 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BRICS (File Photo)
विज्ञापन

भारत और चीन समेत पांच देशों के समूह ब्रिक्स इस साल के अंत में होने वाले शिखर सम्मेलन में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के तहत आतंकवाद रोधी सहयोग पर चर्चा करेगा। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि ब्राजील के शहर कुरीतिबा में 14 से 15 मार्च के बीच हुई ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) शेरपा बैठक में यह मुद्दा उठा। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि ब्राजील की अध्यक्षता में हुई बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में रखने का फैसला किया गया। ब्राजील की प्राथमिकता में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, नया विकास बैंक और ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अपराध और आतंकवाद से निपटने की चुनौती भी शामिल है। 

विदेश मंत्रालय के सचिव टीएस तिरुमूर्ति के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस बैठक में हिस्सा लिया। भारत ने ब्राजील द्वारा निर्धारित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, विशेषतौर पर आतंकवाद रोधी सहयोग पर सार्थक और ठोस कदम उठाने को लेकर अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें