फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNSC: आतंकियों के इंटरनेट, नए भुगतान तंत्र से निपटने पर यूएन समिति में चर्चा कल, मुंबई में सम्मेलन की शुरुआत

Thu, 27 Oct 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत व आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्ष रुचिरा कंबोज ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि इस सम्मेलन की थीम है- आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग का मुकाबला। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्ष रुचिरा कंबोज। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति के भारत में होने वाले सम्मेलन में इंटरनेट, नए ऑनलाइन भुगतान तंत्र और मानव रहित हवाई प्रणालियों का उपयोग करने वाले आतंकी समूहों से निपटने के तरीकों पर चर्चा होगी। दो दिवसीय सम्मेलन में 28 अक्तूबर को पहले दिन मुंबई में और उसके अगले दिन दिल्ली में बैठकें होंगी। भारत वर्तमान में सुरक्षा परिषद आतंकवाद विरोधी समिति का अध्यक्ष है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत व आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्ष रुचिरा कंबोज ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि इस सम्मेलन की थीम है- आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग का मुकाबला। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा है। उभरती प्रौद्योगिकियों का दुरुपयोग बढ़ती चिंता का विषय बना हुआ है। कंबोज ने कहा कि पिछले दो दशकों में सदस्य देशों ने आतंकवाद का मुकाबला करने में ठोस प्रगति की है। फिर भी आतंकवादी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें