फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर कृत्रिम अंग निकालने को नहीं कहा जाएगा

Sat, 14 Oct 2017 01:39 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग यात्रियों के लिए हवाई सफर को सुगम बनाने को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) एयरपोर्ट सुरक्षा ड्रिल में बदलाव करेगा। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर जल्द ही दिव्यांग यात्रियों के कृत्रिम अंग निकालने या स्क्रीनिंग के लिए व्हीलचेयर से उठने जैसी अपमानजनक सुरक्षा ड्रिलों को खत्म कर दिया जाएगा। सीआईएसएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा, ‘सीआईएसएफ ऐसे यात्रियों के लिए एक्सप्लोजिव ट्रेस डिटेक्टर (ईटीडी) और विजुअल प्रोफाइलिंग का प्रयोग करेगी।’ 
विज्ञापन


पढ़ें- सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजने पर दिव्यांगों का खड़ा होना अनिवार्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), दिव्यांगों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों के साथ बैठक के बाद सीआईएसएफ ने बड़े पैमाने पर देश के सभी हवाई अड्डों पर इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि औसतन कितने दिव्यांग यात्री प्रतिदिन हवाई सफर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें