फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: दिव्यांग तस्वीरें देखकर और आवाज सुनकर रेलवे सुविधाओं का उठाएंगे लाभ, सरकार ने मसौदे पर मांगी राय

Sun, 31 Dec 2023 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिव्यांगजन रेल यात्रा करते समय खुद को सामान्य यात्रियों की तरह ही समझें इसके लिए समावेशिता पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर होने वाली उद्घोषणा प्रणाली को दिव्यांगजनों के लिहाज से एकीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
Railway Station - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजनों की सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश में जुटी सरकार ने दिशा-निर्देशों पर मसौदा प्रस्ताव सार्वजनिक किया है। इसमें स्टेशनों और ट्रेनों में यूजर-फ्रैंडली तकनीकी के विस्तार पर जोर दिया गया है, जिसमें टेक्स्ट-टू-स्पीच और पिक्टोग्राम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे दिव्यांगजनों के लिए सुनकर या तस्वीरों के जरिये सुविधाओं का लाभ उठाना आसान होगा।

दिव्यांगजन विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से जारी प्रस्तावित दिशा-निर्देशों के मसौदे पर सभी हितधारकों और आम लोगों से 29 जनवरी तक अपनी राय, प्रतिक्रिया और आपत्तियां साझा करने को कहा गया है, ताकि इसकी मदद से उपयोगकर्ताओं के अनुकूल वातावरण मुहैया कराने में मदद मिल सके। मसौदे में दिव्यांगजनों के लिए समर्पित वेबसाइट सुविधाओं की जरूरत बताई गई है, जिसमें अधिक उपयोगी और सुलभ इंटरफेस डिजाइन सुनिश्चित किया गया है। मसौदे के मुताबिक, ये सुविधाएं सार्वभौमिक डिजाइन सिद्धांतों और वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम दिशा-निर्देशों के अनुरूप होंगी जो दिव्यांगजनों के लिए तकनीकी सुविधाओं का इस्तेमाल आसान बनाएंगी।

खास मोबाइल एप और वन क्लिक टेम्पलेट

विज्ञापन

पूरी तरह दिव्यांगों को ध्यान में रखकर एक मोबाइल एप डेवलप करने का प्रस्ताव है, जो वन क्लिक टेम्पलेट पर आधारित होगा। इसकी मदद से ट्रेनों की आवाजाही की सूचना तो मिलेगी ही, ट्रेन के भीतर भी अपेक्षित सुविधाओं का लाभ उठाना आसान हो जाएगा।

ताकि खुद को सामान्य यात्री समझें
दिव्यांगजन रेल यात्रा करते समय खुद को सामान्य यात्रियों की तरह ही समझें इसके लिए समावेशिता पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर होने वाली उद्घोषणा प्रणाली को दिव्यांगजनों के लिहाज से एकीकृत किया जाएगा। इसके लिए सांकेतिक भाषा, कैप्शनिंग और डिजिटल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी स्टेशनों पर ब्रेल लिपि के साथ मानकीकृत साइनेज भी प्रस्तावित है। वहीं, प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए अग्रणी स्टाफ को सांकेतिक भाषा में प्रशिक्षित किया जाएगा। स्पष्ट संकेतकों के साथ सुलभ पार्किंग सुविधा पर भी ध्यान दिया जाएगा।

कम ऊंचाई वाले काउंटर

  1. दिव्यांगजन सहायकों की मौजूदगी वाले कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर और सुलभ सहायता बूथ भी प्रस्तावित हैं।
  2. प्लेटफॉर्म पर शौचालय, पेयजल और फुट-ओवर ब्रिज की सुविधा भी ऐसी होगी, जिसका दिव्यांगजन आसानी से इस्तेमाल कर सकें।
  3. विभिन्न समितियां इन सुविधाओं पर नजर रखेंगी। साथ ही शिकायत पुस्तिका, वेबसाइटों और मोबाइल एप के जरिये फीडबैक की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें