फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन विवाद सीमा सुलझाने को लेकर दोनों देशों के बीच अब कूटनीतिक बातचीत

Wed, 24 Jun 2020 12:20 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-चीन के बीच वार्ता - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए आज एक बार फिर भारत-चीन के बीच कूटनीतिक बातचीत होगी। वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) सीमा विवाद पर बातचीत करेगी।

विज्ञापन

 
22 जून को चीन और भारत के बीच कमांडर स्तर की मैराथन बैठक हुई थी। इसके बाद चीन के प्रवक्ता ने स्थिति को नियंत्रण में बताया था।

दोनों देशों के बीच हुई सैन्य बैठक के बाद आम सहमति बनी है कि तनाव वाले इलाकों से सैनिक दूर हट जाएंगे। इस प्रक्रिया को पूरा होने में दो हफ्ते लग सकते हैं क्योंकि वहां मौजूद कमांडरों को चीन के जमीन छोड़ने की पुष्टि करनी होगी।  

संयुक्त सचिव स्तर पर डब्ल्यूएमसीसी भारत की ओर से नक्शे, चार्ट और पुरानी संधियों को लेकर सैनिक वार्तालाप नहीं करेगा। ऐसा इसलिए ताकि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के गलत दावे को किसी तरह का आधार न मिले। सरकारी अधिकारी की मानें तो पैंगोंग त्सो और पेट्रोलिंग प्वाइंट 14, 15, 17 पर लंबे समय से बातचीत चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें