फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के कुछ नेता जोंक की तरह चूस रहे देश का खून: मनोज तिवारी 

Sun, 13 Jan 2019 06:49 PM IST
Nilesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
File Photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि नरेंद्र मोदी देश की जरुरत हैं। अगर देश को आगे बढ़ाना है तो उन्हें एक बार फिर पीएम बनाना पड़ेगा। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला किया और कहा कि कुछ नेता जोंक की तरह हैं जो देश से चिपक कर उसका खून चूस रहे हैं। जनता से अपील है कि वह इन्हें पहचाने और इन्हें राजनीति से खारिज करे। 

विज्ञापन


पूर्वांचलियों के लिए अपने निवास नॉर्थ एवेन्यू पर आयोजित दही-चूड़ा कार्यक्रम में तिवारी ने कहा कि एक तरफ तो नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्ति है जिसके पास देश के लिए काम करने के अलावा और कोई काम नहीं है तो वहीं विपक्ष के कुछ ऐसे नेता हैं जिनके पास अपने घर को भरने के अलावा और कोई काम नहीं है। 

उन्होंने कहा कि वे देश की समझदार जनता से ऐसे लोगों को खारिज करने की अपील करते हैं जो उनके बच्चों के शिक्षा और इलाज के पैसे का गबन कर रहे हैं। दिल्ली की लगभग एक तिहाई सीटों पर मजबूत उपस्थिति रखने वाले पूर्वांचलियों को अपने पाले में खींचने के लिए राजनीतिक दल उनकी नब्ज का विशेष ख्याल रख रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में प्रसिद्ध कोई भी त्योहार हो, राजनीतिक दल उसे दिल्ली में भी खूब जोरशोर से मना रहे हैं और इसी बहाने वहां के लोगों को अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। मकरसंक्रांति के अवसर पर भी दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने दही-चूड़ा का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया और इसमें भारी संख्या में पूर्वांचली नेताओं, जनता ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें