दिलीप कुमार को मिल चुका है पद्म सम्मान
- फोटो : Getty
बॉलीवुड के मशहूर नायक दिलीप कुमार की तबियत एक बार फिर से खराब हो गई है जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने एएनआई को बताया कि 93 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से शुक्रवार रात करीब 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें फिलहाल आईसीयू में नहीं रखा गया है।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर दिलीप कुमार को गहन निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी तबियत कब ठीक हो पाएगी इस बात पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
गौरतलब है कि दिलीप कुमार ने करीब छह दशक तक सिनेमा के लिए काम किया है। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर उसे यादगार बना दिया। इन फिल्मों ने 'मुगल-ए-आजम', 'राम और श्याम', 'कर्मा' और 'गंगा जमुना', 'देवदास', 'अंदाज', 'गोपी', 'नया दौर', 'मधुमती' जैसी सदाबहार फिल्में शामिल हैं।