फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : दिलीप घोष के काफिले पर हमला, टीएमसी ने आरोपों से किया इनकार

Thu, 26 Nov 2020 09:28 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांडी (पश्चिम बंगाल)
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के कांडी इलाके में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर बुधवार को हमला हुआ। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जिला भाजपा नेताओं ने दावा किया कि घोष पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने ब्रह्मपुर जा रहे थे, तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पथराव किया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हमले में घोष को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है, लेकिन उनके काफिले में शामिल कार का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने हमले के आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें