फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Punjab: पंजाब में "मानव बम" और "हत्यारों" के लिए बनाया गया "दिलावर एप", सीएम भगवंत मान को पन्नू की धमकी

आशीष तिवारी
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:34 PM IST

सार

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को आतंकी संगठन सिख पर जस्टिस की साजिश का पता चला। आतंकी पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारों के नाम पर तैयार किया ऐप। इस ऐप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुड़ने के लिए की गई अपील। 
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरपतवंत सिंह पन्नू और सीएम भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया


पूर्व मुख्यमंत्री के हत्यारे के नाम पर तैयार किया है एप

इस बार एप के माध्यम से पंजाब के माहौल को खराब करने के लिए खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बड़ी साजिश रची है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक सिख फॉर जस्टिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे दिलावर के नाम पर एक एप तैयार किया है। आतंकी पन्नू ने इस एप के माध्यम से खालिस्तान समर्थकों को इससे जुड़ने के लिए कहा है। एप के माध्यम से जुड़ने वालों को एक जनमत संग्रह के लिए भी पन्नू की ओर से उकसाया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक पन्नू पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारों की तरह लोगों को उग्र होने और मानव बम समेत हत्यारा बनाने की साजिश रच रहा है। ताकि पंजाब समेत देश और दुनिया में माहौल खराब किया जा सके।


कुछ ऐसे भड़का रहा है आतंकी पन्नू

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की पुण्यतिथि वाले दिन खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी है। इस दौरान उसने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि इस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ही बेअंत सिंह है। उसने लोगों को भड़काते हुए कहा कि इस वक्त लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे दिलावर सिंह बनने की जरूरत है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने के लिए युवाओं को हत्यारा बनाने की साजिशें रच रहा है। इन्हीं साजिशों के चलते उसने पूर्व मुख्यमंत्री के हत्यारे के नाम का एक एप तैयार किया है। इस दौरान पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ धमकियां दी हैं। फिलहाल खुफिया एजेंसियों को मिली आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस की साजिश के बाद न सिर्फ केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट हुआ है बल्कि राज्य और केंद्र की अन्य सुरक्षा और खुफिया इकाइयां भी सतर्क हो गई हैं। 


यह है खतरनाक प्लान

खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गैंगस्टर एक्ट में की जाने वाली कार्रवाइयों के लिए भी धमकी दी है। उसने पंजाब से लेकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद खालिस्तान समर्थकों को गुमराह करते हुए न सिर्फ पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश रची है बल्कि तैयार किए गए "एप" के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए भी अपने स्लीपर सेल को सक्रिय कर दिया है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पन्नू ने एक तय टारगेट रखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने आतंकी संगठन से जोड़ने के लिए पूरा खाका भी तैयार किया है।


2 सितंबर को कनाडा के स्कूल में बड़ी साजिश

इससे पहले कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एक स्कूल से भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रची थी। इसको भी आतंकी संगठन "सिख फॉर जस्टिस" की ओर से अंजाम दिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर दो सितंबर को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित एक स्कूल में होने वाली साजिश के साथ जी-20 सम्मेलन में माहौल खराब किए जाने की पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए बाकायदा "सिख फॉर जस्टिस" (एसएफजे) की ओर से 30 लोगों को बड़ी अहम जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके अलावा तीस साल पहले 1992 में मारे गए बब्बर खालसा के आतंकी तलविंदर सिंह बब्बर के मुद्दे को भी कनाडा से दोबारा जिंदा करने की तैयारियां शुरू हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next