फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 'न्याय यात्रा' में शामिल हुए दिग्विजय सिंह, मोरबी-राजकोट के हादसों को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Sat, 17 Aug 2024 05:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुरेंद्रनगर (गुजरात)

सार

Gujarat: गुजरात में न्याय यात्रा में शामिल होने आए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाता तो मोरबी और राजकोट गेम जोन में अग्निकांड जैसी घटनाएं न होतीं। 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को गुजरात सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में मोरबी पुल हादसे और राजकोट गेम जोन में अग्निकांड जैसी घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला किया। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नियमों और सुरक्षा प्रक्रिया का पालन नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मोरबी से शुरू हुई 'न्याय यात्रा' में शामिल होने आए। इस यात्रा का मकसद पिछले पांच वर्षों में भाजपा शासित गुजरात में हुई बड़ी त्रासदियों के पीड़ितों को न्याय दिलाना है। सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस-व्यवस्था, गरीबों के अधिकार और राज्य में हुई घटनाओं पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि मोरबी पुल गिरने और आग लगने की घटनाएं सरकार द्वारा नियमों का पालन न करने के कारण हुईं। 
 
उन्होंने कहा, "अगर सरकार नियमों का पालन करती, तो ऐसी घटनाएं न होतीं। उदाहरण के लिए, मोरबी में पुल का रखरखाव करने वाले व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुके गए व्यक्ति को पुल (संचालन और रखरखाव के लिए) सौंप दिया गया था। जिन नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया जाना जरूरी था, उनका पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उचित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किए बिना अनुमति दी गई, जिससे त्रासदी हुई और 135 लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन




कांग्रेस नेता ने कहा कि इसी तरह राजकोट गेम जोन में आग लगने से कई लोग मारे गए। उन्होंने कहा, ऐसी चार घटनाओं में राज्य सरकार द्वारा नियमों का पालन करने के कारण 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। सिंह कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई लोगों की जान आग और पुल गिरने की घटनाओं में गई है।

'न्याय यात्रा' नौ अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त को गांधीनगर में समाप्त होगी। 14 दिन की यात्रा में 350 किलोमीटर कवर किया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छह जुलाई को अहमदाबाद जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने और उनकी समस्याओं को संसद में उठाने का वादा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें