भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा वित्त मंत्री अरुण जेटली और उनके सलाहकारों को लगातार निशाना बनाने से बेशक भाजपा असमंजस में है लेकिन विरोधी दल इस पर चटखारे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तो इस मुद्दे पर जेटली पर ही निशाना साध दिया है।
इस संबंध में आज सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, चीन दौरा छोटा करके जेटली वापस लौट आए और स्वामी पर मोदी से मुलाकात का मांगा वक्त। अगले ट्वीट में दिग्विजय लिखते हैं अरुण जेटली जी आप मोदी जी से क्या शिकायत करेंगे आपको सीमाओं में बांधने के लिए ही तो सुब्रमण्यम स्वामी को मोदी जी संसद में लाए हैं। अपनी कुर्सी बचाइए।
जेटली को सलाह देते हुए दिग्विजय आगे लिखते हैं भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उनकी शरण में जाइए। दूसरी ओर आज प्रधानमंत्री और जेटली के बीच होने वाली मुलाकात फिलहाल टल गई है। सुबह 11 बजे यह मुलाकात होनी थी लेकिन अज्ञात कारणों से फिलहाल यह टल गई।
अरुण जेटली जी आप मोदी जी से क्या शिकायत करेंगे ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 28, 2016
आपको सीमाओं में बाँधने के लिये तो सुब्रमण्यम स्वामी को मोदी जी संसद में लाये हैं। अपनी कुर्सी बचाइये।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 28, 2016