फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया को हुआ फायदा

Tue, 28 Jun 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन
आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में भारत को बड़ा कामयाबी मिली है। हाल ही में जारी हुई रैंकिंग में भारत ने अपना तीसरा स्थान कायम रखा है। 110 अंकों के साथ भारत तीसरे पायदान पर है। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 123 अंकों के स्थान पहले स्थान पर काबिज़ है। न्यूज़ीलैंड 113 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


साउथ अफ्रीका को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल तक भी न पहुँच पाने वाली साउथ अफ्रीकी टीम चौथे स्थान पर खिसक गई। साउथ अफ्रीका के भी 110 अंक हैं, मगर दशमलव की हिसाब में वो भारतीय टीम से पीछे है।

अंकों की बात करें तो वेस्ट इंडीज़ को भारी फायदा हुआ है। हालांकि वो सातवें स्थान पर कायम है, मगर अब उसने पाकिस्तान पर सात अंकों की बढ़त बना ली है। पांचवें औऱ छठे स्थान के लिए इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच लड़ाई जारी है। दोनों के बीच चल रही सीरीज़ के बाद इसका फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन


रैंकिंग के मायने इसलिए बढ़ जाते हैं क्योंकि 30 सितंबर 2017 तक इंग्लैंड और टॉप-7 टीमों को इंग्लैंड में होने वाले 2019 के विश्व कप में सीधी एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन

बल्लेबाजी में विराट हैं टीम इंडिया के नंबर वन बल्लेबाज

विराट कोहली
आईसीसी वनडे प्लेयर रैंकिंग की बात करें तो बल्लेबाज़ी में भारत के विराट कोहली टॉप पर काबिज़ हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर काबिज़ हैं। खराब फॉर्म के बावजूद, बल्लेबाजो की सूची में साउथ अफ्रीकी कप्तान एबी डीवीलियर्स टॉप पर बने हुए हैं।

हालांकि, आईसीसी के टॉप-10 वनडे गेंदबाज़ों में कोई भी भारतीय गेंदबाज़ शामिल नहीं है। इस सूची में वेस्टइंडीज़ के सुनील नरायन पहले पायदान पर हैं। उनके बाद न्यूज़ीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और बांग्लादेश के शाकिब-अल-हसन का नंबर आता है। भारत के ऑफ स्पिनर आर. अश्विन 11वें स्थान पर हैं।

आईसीसी की वनडे ऑल-राउंडर्स की लिस्ट में बांग्लादेश के शाहिब अल हसन नंबर एक पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने तीन पायदान की छलांग लगाकर, इस सूची में छठा स्थान हासिल कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें