फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की हार पर दिग्विजय ने पूछा सवाल, कहा- क्या हमें सर्जरी के लिए नहीं जाना चाहिए?

Fri, 20 May 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस में मंथन और बयानों का दौर शुरु हो चुका है। पूरी पार्टी लाइन इस बात को लेकर चिंता में है कि आखिर उनके हार के कारण क्या है? परिणाम के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि क्या कांग्रेस को बड़ी सर्जरी के लिए जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये परिणाम निराशाजनक है और यह अनेपक्षित नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि पार्टी में सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Today's results disappointing but not unexpected. We have done enough Introspection shouldn't we go for a Major Surgery ? — digvijaya singh (@digvijaya_28) May 19, 2016



दिग्विजय ने कहा कि  ‘चुनावी नतीजे हमारे लिए उत्साहवर्धक नहीं हैं, लेकिन हमें जनता के फैसले का सम्मान करना होता है।’सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दो महत्वपूर्ण राज्य असम और केरल खो दिए। ‘तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस का गठबंधन कुछ नहीं कर पाया।' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के फैसले का सम्मान करेगी और विपक्ष में बैठकर जनता के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस मुक्त भारत के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पलटकर अपनी ताकत दिखाई है लेकिन मौजूदा हालात चिंता का विषय हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें