फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सोनवाल-असम में इज्जत के साथ जी सकेंगे सब लोग

Fri, 20 May 2016 11:03 AM IST
एम संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनवाल बोले- असम में लोग अब इज्जत के साथ जी सकेंगे - फोटो : PTI
विज्ञापन
असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के नायक केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री उम्मीदवार सर्वानंद सोनवाल ने परिणाम आने के बाद अमर उजाला के एम संजय से बातचीत की। पेश है प्रमुख अंश-
विज्ञापन


असम में भाजपा की जीत हुई है इसे किस रूप में देख रहे हैं?
असम में भाजपा की जीत ऐतिहासिक हुई है। प्रदेश की जनता ने भाजपा में अपना पूरा विश्वास जताया है। काम के बदौलत उसके विश्वास में कमी नहीं आने देंगे। भाजपा में विश्वास व्यक्त करने के लिए जनता एवं देशभर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दिल से आभार जताता हूं, सबका आभारी हूं।

मुख्यमंत्री के रूप में आगे का सफर कैसे तय करेंगे, शासन का ध्येय क्या रहेगा?
जनता के आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को अपनाते हुए प्रदेश के विकास का कार्य करूंगा। हिंदू, मुस्लिम, बुद्ध और र्इंसाई सभी धर्म के लोगों का समान विकास होगा। सबके विकास के लिए कार्य होंगे। केंद्र के तर्ज पर असम को भी सुशासन की राह ले जाने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन



बांग्लादेशी घुसपैठ असम में बड़ी समस्या है, भाजपा ने इसे चुनाव में भी जोर-शोर से उठाया, अब कैसे निपटेंगे?
अवैध तरीकों से बांग्लादेशियों की घुसपैठ वाकई बड़ी समस्या है। इसके निदान के लिए कदम उठाए जाएंगे। बार्डर को पूर्ण रूप से फैंसिंग के जरिए अभेद बनाया जाएगा। तो प्रदेश के सभी नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराना प्राथमिकता होगी। प्रदेश की जनता चाहे वह किसी भी वर्ग से हो कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के वजह से वह इज्जत की जिंदगी नहीं जी पा रही थी। लेकिन सूबे की जनता को अब इज्जत की जिंदगी मिलेगी। प्रदेश में सुशासन कायम होगा, भ्रष्टाचार जड़ से खत्म करेंगे। लोग आसानी से इज्जत से जी सकेंगे।

असम की जीत में पीएम मोदी का कितना योगदान रहा?
प्रदेश में भाजपा की जीत में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का अतुलनीय योगदान रहा है। मोदी सरकार के दो साल के सुशासन को देखकर प्रदेश की जनता में हमारे प्रति विश्वास बढ़ा। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल खड़ा करने में मोदी और शाह के प्रयासों का बड़ा प्रभाव रहा है। अमित शाह के कुशल संगठन रणनीति ने भाजपा के जीत में अहम भूमिका निभाई है।

सूबे में दल की जीत में आपके साथ हेमंत विश्वशर्मा भी अहम किरदार के रूप में रहे हैं। अब उनका रोल क्या होगा?
हम सब मिलकर एकजुटता के साथ प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश में सुशासन स्थापित करते हुए इसे विकास की उंचाईयों पर ले जाना है। हेमंत की भूमिका भी अहम होगी। असम को विकसित प्रदेशों की श्रेणी में खड़ा करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें