भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी और इंडो पैसिफिक क्षेत्र के अलग-अलग देशों के वायु सेनाओं के प्रमुखों के बीच गुरुवार को वर्चुअल टेली कांफ्रेंस के जरिए बातचीत हुई। इंडियन एयर फोर्स ने बताया कि इस दौरान महत्वपूर्ण स्थानों से संचालन के दौरान वितरित रसद की चुनौतियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इसी महीने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के साथ बातचीत की थी। इसमें दोनों के बीच वर्तमान द्विपक्षीय मुद्दों इंडो पैसिफिक और वैश्विक मामलों को लेकर चर्चा हुई थी।
पिछले साल इंडो पैसिफिक क्षेत्रीय डायलाग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि आने वाले समय में ये संवाद हमारे लिए सकारात्मक साबित होंगे। पैसिफिक क्षेत्र में हम भारत के जल और विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही कहा था कि भारत समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) 1982 में निर्धारित किए गए सभी देशों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।