फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी में मतभेद

Thu, 04 Mar 2021 03:46 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
कांग्रेस-एनसीपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीते एक महीने से रिक्त महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी सरकार में मतभेद सामने आया है। कांग्रेस चाहती है कि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जल्द कराया जाए, जबकि महाविकास आघाड़ी के घटक दल शिवसेना और एनसीपी इसको लेकर जल्दबाजी के मूड में नहीं है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से कांग्रेस नेता नाना पटोले के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष का पद पिछले एक महीने से खाली पड़ा हुआ है। विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही अध्यक्ष चुने जाने की अटकलें थी, इसको लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा सचिव को पत्र भी लिखा था लेकिन अब तक इस पद पर किसी नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ है।

कांग्रेस चाहती है जल्द हो अध्यक्ष का चुनाव
यही कारण है कि अब कांग्रेस पार्टी जल्द से जल्द विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग कर रही है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस में कई दावेदार हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के अध्यक्ष पद की दावेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं, शिवसेना और एनसीपी भी अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी जताने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें