रैगिंग की यह घटना रविवार को हुई। घायल छात्र की पहचान आनंद शर्मा के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कड़ी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पीड़ित छात्र के इलाज और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
देश में रैगिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब असम की डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान एक जूनियर को इतना प्रताड़ित किया कि वह दूसरी मंजिल से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
रैगिंग की यह घटना रविवार को हुई। घायल छात्र की पहचान आनंद शर्मा के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कड़ी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पीड़ित छात्र के इलाज और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। मामले पर नजर रखी जा रही है। रैगिंग के शिकार छात्र आनंद शर्मा का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित छात्र के परिजनों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिब्रूगढ़ पुलिस ने रैगिंग में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनके नाम हैं प्रांजित बरुआ, निरंजन ठाकुर और सिमंत हजारिका। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल छात्र की हालत नाजुक बताई गई है। उसका अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।