ध्रुपद गायकी के स्तंभ पंडित अभय नारायण मल्लिक का मंगलवार रात निधन हो गया। कालीदास सम्मान और संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड जैसे संगीत के अनेकों सम्मान पाने वाले पंडित जी ने अपने ग्रेटर नोएडा स्थित निवास स्थान पर आखिरी सांस ली। शास्त्रीय संगीत के प्राचीनतम शैली ध्रुपद धमार के प्रख्यात गायक पंडित अभय नारायण मल्लिक 86 साल के थे जिनका जन्म बिहार के दरभंगा मल्लिक घराने में हुआ।
सेनीया परंपरा के गौहारवाणी शैली को गाने वाले पंडित जी अपने घराने के वरिष्ठ गायक थे। देश-विदेश में अनेकों प्रस्तुति पंडित जी ने दीं और लोगों का दिल जीता। पंडित जी छत्तीसगढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से 1984 में बतौर रीडर जुड़े। शास्त्रीय संगीत के हेड ऑफ डिपार्टमेंट एवं DEAN के पद से 1998 में रिटायर हुए।