फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'जनता पलानीस्वामी को सिखाएगी सबक', सेंगोट्टैयन के निलंबन के बाद पार्टी नेताओं पर भड़के दिनाकरन

Sat, 01 Nov 2025 03:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै

सार

TamilNadu Assembly Election: तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अन्नाद्रमुक महासचिव ईके पलानीस्वामी ने केए सेंगोट्टैयन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टीटीवी दिनाकरन ने कहा है कि पार्टी को आगामी चुनाव में बड़ा राजनीतिक झटका लगेगा।
विज्ञापन
टीटीवी दिनाकरण, महासचिव, अन्नाद्रमुक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की तरफ से अपनी छवि को सुधारने की कोशिश लगातार जारी है। इस कड़ी में अम्मा मक्कल मुनेत्र कजगम (एआईएडीएमके) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों का सामना कर रहे केए सेंगोट्टैयन को महासचिव ईके पलानीस्वामी ने निलंबित कर दिया है। वहीं पार्टी के इस फैसले की आलोचना करते हुए महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने दावा किया कि प्रमुख विपक्षी दल को राजनीतिक झटका लगेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ एमवीए का 'सत्यचा मोर्चा', चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

'पलानीस्वामी को सेंगोट्टैयन को निकालने का कोई अधिकार नहीं'
दिनाकरन ने कहा कि पार्टी महासचिव ईके. पलानीस्वामी को सेंगोट्टैयन को निकालने का कोई अधिकार नहीं था। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में जनता पलानीस्वामी को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला एआईएडीएमके के लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदायक साबित होगा। दिनाकरन ने पत्रकारों से कहा, 'दक्षिण तमिलनाडु की जनता अगला चुनाव आने पर ईके. पलानीस्वामी को सबक सिखाएगी। वह केवल अपने पद और फायदे की सोचते हैं, जनता की नहीं।'
विज्ञापन


बीते दिन सेंगोट्टैयन ने निष्कासित नेताओं से की मुलाकात
बता दें कि 31 अक्तूबर को सेंगोट्टैयन ने पार्टी से निकाले गए नेताओं- ओ. पन्नीरसेल्वम, टीटीवी दिनाकरन और वीके शशिकला- से मुलाकात की थी। ये मुलाकात रमनाथपुरम जिले के पासुम्पोन गांव में आयोजित मुथुरामलिंगम थेवर की 118वीं जयंती और 63वें गुरु पूजा समारोह में हुई थी। इस बैठक के बाद सेंगोट्टैयन ने इन नेताओं की पार्टी में वापसी की बात कही थी। हालांकि, इस कदम से एआईएडीएमके नेतृत्व नाराज हो गया और पार्टी ने उन्हें विरोधी गतिविधियों और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की मोर्चेबंदी, 'सामना' में शिवसेना UBT का दावा- दिल्ली तक लगेगा झटका

'अन्नाद्रमुक का आंतरिक नेतृत्व अब लोकतांत्रिक नहीं रहा'
दिनाकरन ने कहा कि ऐसे फैसले यह दिखाते हैं कि एआईएडीएमके के अंदर नेतृत्व अब लोकतांत्रिक नहीं रहा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई पुराने नेता और कार्यकर्ता इस तरह के फैसलों से नाखुश हैं और जल्द ही इसका असर चुनावों में दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें