पुणे पुलिस के डीसीपी (क्राइम) श्रीनिवास गढ़े ने बताया कि डीएचएफएल की तरफ से पुलिस को एक पत्र मिला है, जिसमें राणे परिवार की तरफ से लोन चुकाए जाने की जानकारी दी गई है। नीलन राणे के स्वामित्व वाली आर्टलाइन प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने डीएचएफएल से 25 करोड़ का लोन लिया था।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी नीलम और विधायक बेटे नितेश के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर को पुणे पुलिस ने वापस ले लिया है। पुणे पुलिस के डीसीपी (क्राइम) श्रीनिवास गढ़े ने बताया कि डीएचएफएल की तरफ से पुलिस को एक पत्र मिला है, जिसमें राणे परिवार की तरफ से लोन चुकाए जाने की जानकारी दी गई है। इस पत्र के आधार पर पुणे पुलिस ने नीलम राणे व नितेश राणे के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर को वापस ले लिया है।
विज्ञापन
डीएचएफएल का लोन नहीं चुकाए जाने के बाद पिछले माह पुणे पुलिस ने किया था जारी
उन्होंने बताया कि नीलन राणे के स्वामित्व वाली आर्टलाइन प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने डीएचएफएल से 25 करोड़ का लोन लिया था। वहीं, नितेश राणे के स्वामित्व वाले नीलम होटल ने 34 करोड़ रुपये का लोन लिया था। पिछले माह दोनों लोन अकाउंट को एनपीए घोषित किए जाने के बाद दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। दोनों पर करीब 27 करोड़ रुपये बकाया थे।