फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का कष्ट देखा नहीं जा रहा जल्द हल निकाले सरकार : धर्मेंद्र देओल

Sat, 12 Dec 2020 04:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
अभिनेता धर्मेंद्र देओल
विज्ञापन

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा है कि उनसे किसानों का दुख नहीं देखा जा रहा है। उन्होंने सरकार से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की समस्या का हल निकालने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा, मैं अपने किसान भाइयों की परेशानी से बेहद दुखी हूं। सरकार उनके लिए शीघ्रता से कुछ करे। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए पिछले हफ्ते भी ट्वीट कर सरकार से इस आंदोलन का जल्द समाधान निकालने का आग्रह किया था।
धर्मेंद्र ने पिछले ट्वीट को हालांकि बिना कोई कारण बताए हटा लिया था। एक यूजर ने जब उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और लिखा कि आप पोस्ट डिलीट करने को क्यों बाध्य हुए। इस पर धर्मेंद्र ने जवाब दिया, मैंने उसे अभद्र प्रतिक्रिया मिलने के कारण डिलीट किया। आप मुझे जी भर कर गाली दें, इससे यदि आप खुश हैं, तो मैं भी खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें