फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारावी पुनर्विकास परियोजनाः अदाणी के खिलाफ सड़क पर उद्धव, सबसे बड़ा टीडीआर घोटाले का आरोप लगाया

Sun, 17 Dec 2023 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव ठाकरे ने कहा कि धारावी पुनर्विकास परियोजना दुनिया का सबसे बड़ा टीडीआर (विकास के लिए भूमि अधिग्रहण) घोटाला है, क्योंकि सरकार अदाणी को 100 करोड़ वर्ग का टीडीआर दे रही है। धारावी में 7 लाख से अधिक लोग रहते हैं, जबकि सर्वे में सिर्फ 95000 लोगों को पात्र घोषित किया गया है। यह वहां रह रहे लोगों को बेघर करने की साजिश है। 
विज्ञापन
Uddhav Thackeray - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के पुनर्विकास परियोजना के मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रसिद्ध उद्योगपित गौतम अदाणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर अडानी के खिलाफ महामोर्चा निकाला। उन्होंने कहा कि मुंबई की भूमि अदाणी को नहीं हड़पने देंगे।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा कि धारावी पुनर्विकास परियोजना दुनिया का सबसे बड़ा टीडीआर (विकास के लिए भूमि अधिग्रहण) घोटाला है, क्योंकि सरकार अदाणी को 100 करोड़ वर्ग का टीडीआर दे रही है। धारावी में 7 लाख से अधिक लोग रहते हैं, जबकि सर्वे में सिर्फ 95000 लोगों को पात्र घोषित किया गया है। यह वहां रह रहे लोगों को बेघर करने की साजिश है। 

उद्धव ने कहा कि अब आप को समझ में आ गया होगा कि उनकी सरकार क्यों गिराई गई और किसने गद्दारों के लिए 50 खोखे (50 करोड़ रुपए), विमान और होटल के प्रबंध किए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 50 खोखे कम पड़ गए होंगे इसलिए धारावी का सौदा करने चले हैं। उद्धव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन


विकास विरोधी ने निकाला मोर्चा, जैसे को तैसा मिलेगा जवाब: शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के मोर्चे को विकास विरोधी बताया और कहा कि उन्हें जैसे का तैसा जवाब मिलेगा। शिंदे ने कहा कि जो लोग धारावी का विकास नहीं चाहते उन लोगों ने मोर्चा निकाला है। इस मोर्चे के लिए महाराष्ट्र से लोगों को बुलाया गया जबकि धारावी के कम लोग शामिल थे।

टीडीआर लॉबी से सुपारी लेकर उद्धव ने निकाला मोर्चा: फडणवीस
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उद्धव के मोर्चे का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुंबई के टीडीआर लॉबी की सुपारी लेकर अदानी समूह के खिलाफ मोर्चा निकाला है। फडणवीस ने कहा कि उबाठा की शिवसेना गरीबों को पक्के घर नहीं मिलने देना चाहती। जबकि हम धारावीवासियों को पक्का घर देना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें