फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनखड़ ने सीएए विरोधी प्रचार में खर्च की गई सरकारी निधि पर मांगी जानकारी 

Sat, 29 Feb 2020 09:17 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार से सीएए के खिलाफ विज्ञापन अभियान पर सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग और इस अभियान को मंजूरी देने वाले अधिकारियों के बारे में सरकार से जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन


राजभवन से जारी एक बयान में शनिवार को इसकी जानकारी दी गई। सरकारी सूत्रों ने बताया कि राजभवन से बीती चार फरवरी को सूचना व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे गए एक पत्र में उक्त अभियान पर हुए खर्च की विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। 

पत्र में राज्यपाल ने केंद्रीय कानून के खिलाफ सार्वजनिक पैसों से अभियान चलाने पर एतराज जताते हुए कहा था कि इसमें मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। धनखड़ ने इससे पहले भी सरकार को कई बार चेताया था कि किसी वैध कानून के खिलाफ सरकारी पैसों से आंदोलन नहीं चलाया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें