फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: फ्लाइट में महिला पर यात्री के पेशाब करने के मामले में पायलट को नहीं मिली राहत, निलंबन रहेगा जारी

Wed, 01 Mar 2023 03:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के दौरान शंकर मिश्रा नाम के एक यात्री ने फ्लाइट के अंदर कथित तौर पर एक महिला पर पेशाब कर दिया था।
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कथित रूप से नियमों के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहने के लिए एयर इंडिया के पायलट के निलंबन को रद्द करने की अपील खारिज कर दी है। डीजीसीए ने पायलट को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था। इसके खिलाफ पायलट ने फिर से अपील की थी। जिसे आज डीजीसीए ने नामंजूर कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के दौरान शंकर मिश्रा नाम के एक यात्री ने फ्लाइट के अंदर कथित तौर पर एक महिला पर पेशाब कर दिया था। इस मामले में डीजीसीए ने पायलट इन कमांड का लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा एयरलाइन कंपनी पर भी 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। वहीं, आरोपी यात्री शंकर मिश्रा को चार महीने के लिए एयरलाइन में यात्रा करने से प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें