फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: 3 जनवरी के बाद श्रद्धालु कर पाएंगे जगन्नाथ मंदिर के दर्शन

Thu, 24 Dec 2020 04:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पुरी
विज्ञापन
जगन्नाथ पुरी मंदिर
विज्ञापन

महामारी के मद्देनजर करीब नौ महीने से बंद श्री जगन्नाथ मंदिर बुधवार को दोबारा खोला गया है। लेकिन श्रद्धालुओं को 3 जनवरी से ही दर्शन की अनुमति मिलेगी। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सेवकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए सुबह सात बजे मंदिर के द्वार खोले गए।

विज्ञापन


इस दौरान कोरोना से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया गया। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण मंदिर मध्य मार्च से बंद था। 12वीं शताब्दी के भगवान विष्णु के मंदिर के द्वार इतिहास में पहली बार भक्तों के लिए बंद किए गए थे। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें