फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: आज से भक्तों के लिए खुलेगा भगवान पद्मनाभ स्वामी का मंदिर

Wed, 26 Aug 2020 08:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित प्रसिद्ध भगवान पद्मनाभ स्वामी मंदिर को पांच महीनों के बाद बुधवार को भक्तों के लिए फिर से खोला जाएगा। इस दौरान भक्तों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना भी अनिवार्य होगा। महामारी के कारण मंदिर ने 21 मार्च से पूजा करने की अनुमति देने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


मंदिर के सूत्रों ने बताया कि हमने भक्तों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। भक्तों की सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए फर्श पर निशान बनाए गए हैं। बैरिकेड्स लगाए गए हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि मंदिर दर्शन के समय भक्तों को एक दिन पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और पंजीकरण फॉर्म और आधार कार्ड की एक प्रति रखनी होगी। एक समय में 35 व्यक्तियों को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी और एक दिन में भक्तों की कुल संख्या 665 तक सीमित रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें