इस साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विजय अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने अमरावती जिले में ‘महाजनादेश यात्रा’ के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत की। फडणवीस ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से मैं जनता को पांच साल का हिसाब देने और अगले चुनाव का जनादेश लेने निकला हूं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पीने का पानी हर जगह पहुंचाने का लक्ष्य होगा। हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, इसीलिए औद्योगिक विकास में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। देश का 25 फीसदी रोजगार यहां पैदा हो रहा है। भाजपा में आ रहे कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के मुद्दे पर फडणवीस ने कहा कि जो योग्य नहीं हैं उनके लिए भाजपा में हाउसफुल हो चुका है।