फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बोले- भगवान गणेश को डीजे की जरूरत नहीं 

Sun, 23 Sep 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
विज्ञापन
देवेंद्र फड़णवीस
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश महोत्सव के दौरान डीजे और डोल्बी साउंड पर रोक के निर्णय को सही ठहराते हुए रविवार को कहा कि भगवान गणेश को ऐसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले उपकरणों की जरूरत नहीं है। डीजे और डोल्बी ध्वनि प्रणालियों पर सरकार के रोक से कुछ गणेश मंडलों में रोष उत्पन्न हुआ है लेकिन बम्बई उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह के शुरू में इस रोक को बरकरार रखा था।
विज्ञापन


फडणवीस ने यहां मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद संवाददाताओं से कहा कि भगवान गणेश को डीजे..डोल्बी की जरूरत नहीं है, यह हमारे उत्साह के लिए हमारी जरूरत बन गए हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘पारंपरिक संगीत यंत्र अधिक आनंदायक होते हैं। अधिक तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण होता है। मेरा मानना है कि धूमधाम कम नहीं होना चाहिए लेकिन हमें पर्यावरण और परंपराओं के बारे में भी सोचना चाहिए।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

(इनपुट-भाषा )
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें